फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाबालिग ने मां के प्रेमी पर शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप लगाए

नाबालिग ने मां के प्रेमी पर शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप लगाए

Thu, 15 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग ने मां के प्रेमी पर शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप लगाए
नाबालिग ने मां के प्रेमी पर शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप लगाए
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ खरड़ थाने की पुलिस की तरफ से दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
एक नाबालिग लड़की ने मां के प्रेमी पर शारीरिक छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित नाबालिग लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता ने थाना सिटी खरड़ में बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं और मां घरेलू कामकाज करती है। पीड़िता ने आगे बताया कि उसकी मां के कुछ साल पहले जसपाल सिंह मदान उर्फ जसपाल मक्कड़ के साथ फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। उसने बताया कि उसकी मां जसपाल सिंह से मिलती थी, इस कारण उसके पिता का कारोबार भी खराब हो गया। उसने आगे बताया कि पिता की गैर मौजूदगी में जसपाल सिंह अक्सर उसकी मां से मिलने उनके घर आता था और उस पर भी बुरी नजर रखता था।

पीड़िता ने बताया कि जसपाल सिंह ने कई बार उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। इस बारे में जब उसने मां को बताया तो उसने विश्वास नहीं किया। उसने बताया की इसी बीच उसकी मां खरड़ छोड़कर कुराली में किराये पर मकान लेकर रहने लगी। जब वह मां से मिलने कुराली गई तो वहां जसपाल सिंह भी मौजूद था। उसने बताया कि रात को सोते समय जसपाल सिंह ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब इस बारे में मां को बताया तो उसने कोई बात नहीं सुनी। इस कारण अगले दिन वह कुराली से खरड़ अपने घर आ गई। पीड़िता ने बताया उसने पिता को आपबीती सुनाई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थाना सिटी पुलिस ने इस मामले की जांच करके आरोपी जसपाल सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी बठिंडा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed