फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बोले ड्रग तस्करी मामले की सीबीआई जांच हो

बोले ड्रग तस्करी मामले की सीबीआई जांच हो

Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बोले ड्रग तस्करी मामले की सीबीआई जांच हो
ड्रग्स तस्करी मामले की हो सीबीआई जांच: औलख
विज्ञापन

अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में मनिंदर सिंह बिट्टू ने लगाई गुहार
मामले में तीन लोगों की हुई गवाही, आज भी चलेगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
करोड़ों की ड्रग्स तस्करी मामले की सुनवाई जिला अदालत में मंगलवार को हुई। इस दौरान मामले के सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। वहीं, अदालत में तीन लोगों की गवाही हुई। इनमें एक कार का नंबर जारी करने वाला क्लर्क, जगदीश भोला का आधार कार्ड बनाने वाला और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। वहीं, मामले की बुधवार को भी सुनाई होगी।
दूसरी तरफ इस मौके पर कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में मनिंदर सिंह बिट्टू औलख ने कहा कि वह इस मामले में बेकसूर हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गलत तरीके से प्लानिंग कर इस मामले में उन्हें फंसाया गया। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। जिक्रयोग है कि इस मामले में कुछ समय पहल जगदीश भोला ने अदालत के बाहर एक अकाली नेता का नाम लिया था। जिसके बाद यह मामला गरमा गया था। साथ ही मौजूदा सत्ताधारी दल कांग्रेस उस समय में विपक्ष में थी। उन्होंने इस मामले को अपना मुद्दा बना लिया था।
विज्ञापन



हम हैं इस मामले के सबूत
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि उनके पास किसी राजनीतिक पार्टी के नेता के इस गिरोह में शामिल होने के सबूत हैं। उनका कहना था कि उनके पास इस संबंध में कोई सबूत नहीं हैं। हालांकि बिट्टू का कहना है कि वह जिंदा जागते सबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed