{"_id":"5cabb1dabdec2213e54bb6b8","slug":"121554756058-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में बिजली विभाग का एसडीओ आठ हजार रिश्वत लेते काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में बिजली विभाग का एसडीओ आठ हजार रिश्वत लेते काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरकॉम का एसडीओ आठ हजार रिश्वत लेते दबोचा
दो साल से आरोपी एसडीओ फाइल दबाकर बैठा था
आरोपी ट्यूबवेल का कनेक्शन शिकायतकर्ता के नाम पर करने के लिए मांग रहा था दस हजार
पहले दादा के नाम पर था कनेक्शन, जिनकी 2015 में हो गई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्कवायड टीम ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड पावरकॉम में सब डिवीजन बडाली आला सिंह में तैनात एसडीओ को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी की पहचान स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस को पुलिस थाना बडाली आला सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब के अधीन पड़ते गांव जमीतगढ़ निवासी इंद्रजीत सिंह ने शिकायत की थी। आरोपी को भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत काबू किया है। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस को दी शिकायत में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह जमीतगढ़ का रहने वाला है। साल 2010 में उसके पिता की मौत हो गई थी। 2015 में उसके दादा की मौत हो गई थी। उसके यहां लगा ट्यूबवेल का कनेक्शन उसके दादा के नाम पर लगा था। जिसे वह अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना चाहता था। इसके लिए उसने बिजली विभाग में आवेदन किया था। एसडीओ करीब दो साल से फाइल को दबाकर बैठा हुआ था। वह इस काम के लिए दस हजार रुपये मांग रहा था जबकि सौदा आठ हजार में तय हुआ था। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत दी। इसके बाद विजिलेंस ने केस दर्ज कर पूरा ट्रैप लगाया। इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी के दफ्तर में दबिश दी। साथ ही आरोपी को आठ हजार रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा।
बॉक्स
विजिलेंस आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी
अब विजिलेंस आरोपी का सारा दफ्तरी रिकॉर्ड खंगाल रही है। विजिलेंस यह भी देख रही है कि आरोपी ने कितने और लोगों को इस तरह के कनेक्शन जारी किए हैं। विजिलेंस का कहना है कि आरोपी काफी शातिर है। पूछताछ से कई और राज खुलने के आसार हैं।