{"_id":"5c8035f1bdec22143d396117","slug":"121551906289-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी क्षेत्र में एटीएम बदल कर पैसे निकलवाने वाला ठग हरियाणा पुलिस के हथे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेराबस्सी क्षेत्र में एटीएम बदल कर पैसे निकलवाने वाला ठग हरियाणा पुलिस के हथे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकलवाने का आरोपी हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा
जज के ड्राइवर सहित दो व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकलवाने का हुआ खुलासा
डेराबस्सी पुलिस आरोपी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई, दो दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। हाईकोर्ट के जज के ड्राइवर का एटीएम कार्ड बदलकर 67 हजार रुपये व एक अन्य व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर करीब 50 हजार निकलवाने वाले आरोपी को हरियाणा की गोहाना पुलिस ने ठगी के एक मामले में काबू किया है। डेराबस्सी पुलिस आरोपी की नौ महीनों से तलाश में थी। पुलिस अब आरोपी को हरियाणा की करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है जिसको अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी की पहचान दिनेश निवासी गांव सिसाई थाना सदर हांसी हिसार के रूप में हुई है।
पुलिस जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह व कुलदीप सिंह ने बताया कि जुलाई 2018 में मलकीत सिंह निवासी डेराबस्सी जो हाईकोर्ट के जज का ड्राइवर है, का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 67 हजार रुपये निकलवाने और डेराबस्सी निवासी सरूप सिंह का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकलवाने के मामले दर्ज किए गए थे। आरोपी दिनेश को बीते दिनों गोहाना पुलिस ने काबू किया था। उसके पास से मलकीत सिंह का एटीएम कार्ड बरामद होने पर उसने पूछताछ में माना कि डेराबस्सी क्षेत्र में उसने कई वारदात को अंजाम दिया है। इसकी सूचना हरियाणा पुलिस ने डेराबस्सी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से डेराबस्सी क्षेत्र में अंजाम दी गई अन्य वारदात का भी खुलासा हो सकता है।
फोटो- आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस।