फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंचकूला का कपड़ा व्यापारी डेराबस्सी से लापता

पंचकूला का कपड़ा व्यापारी डेराबस्सी से लापता

Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला का कपड़ा व्यापारी डेराबस्सी से लापता
पंचकूला के कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर लूटपाट
विज्ञापन

बस नहीं मिलने पर डेराबस्सी से दिल्ली जाने के लिए इनोवा में बैठा था व्यापारी
मंगलवार को यूपी के हल्द्वानी से मिला पीड़ित सुरेश गोयल
लाखों रुपये लेकर कपड़ों की खरीदारी करने जा रहा था सूरत
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। पंचकूला सेक्टर-20 निवासी एक कपड़ा व्यापारी का डेराबस्सी से अपहरण कर लूटपाट की गई और उसे यूपी के हल्द्वानी में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। व्यापारी की पहचान 39 वर्षीय सुरेश गोयल निवासी एक-बी फ्लैट नंबर 201 सनसिटी परिक्रमा सोसायटी पंचकूला सेक्टर-20 के रूप में हुई है जो लाखों रुपये लेकर सूरत में कपड़ों की खरीदारी के लिए निकला था। उसके रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि सुरेश गोयल गुजरात के सूरत से कपड़ा लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करता है। उसने दिल्ली से हवाई जहाज से सूरत जाना था। वह 17 फरवरी को रात सवा बारह बजे वॉल्वो बस पर दिल्ली जाने के लिए अपने मामा के लड़के के साथ डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर जुगराज ढाबे के पास पहुंचे। यहां काफी देर इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली तो वहां दिल्ली जाने के लिए खड़ी एक इनोवा गाड़ी में बैठ गया। सुरेश गोयल के मोबाइल फोन की बैटरी सिर्फ नौ प्रतिशत थी। दप्पर टोल प्लाजा पहुंचने पर उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद उसका अपने परिवार के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ और वह दिल्ली भी नहीं पहुंचा। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी उसका अपहरण कर यूपी के हलदानी ले गए। रास्ते में उससे लूटपाट की गई। सूचना के बाद पुलिस और पीड़ित के परिजन हल्द्वानी पहुंचे और व्यापारी को वापस ला रहे हैं। पीड़ित से इनोवा चालक ने किस प्रकार लूट को अंजाम दिया और कितने रुपये लूटे, फिलहाल इस बारे में पूरी जानकारी पुलिस और व्यापारी के परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। थाना प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टैक्सी वालों की आड़ में लूटपाट गिरोह सक्रिय
बता दें कि चंडीगढ़-दिल्ली रोड पर टैक्सी वालों की आड़ में सवारियों के साथ लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है। इससे पहले भी डेराबस्सी निवासी अशोक वर्मा अपनी लड़की को मिलने के लिए आस्ट्रेलिया गया था। वापसी में वह भी इसी तरह दिल्ली से डेराबस्सी आने के लिए वॉल्वो बस का इंतजार कर रहा था। उसे वहां चंडीगढ़ आने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार चालक की तरफ से बिठा लिया गया। रास्ते में टैक्सी चालक ने सवारियों के रूप में अपने तीन और साथी चढ़ा लिए जिसकी ओर से दिल्ली से बाहर निकलते ही अशोक वर्मा को बंधक बनाकर लूट लिया। अशोक वर्मा ने दिल्ली में अज्ञात टैक्सी चालक व अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। पुलिस इस मामले को भी उसी मामले के साथ जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed