{"_id":"5c5c3258bdec2273724c4a3b","slug":"121549546072-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : पीरमुच्छल्ला के ट्राईसिटी प्लाजा मॉल में तोड़फोड़ मामला :","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : पीरमुच्छल्ला के ट्राईसिटी प्लाजा मॉल में तोड़फोड़ मामला :
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शोरूम मालिकों ने उपद्रवियों खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पीरमुच्छल्ला स्थित ट्राइसिटी प्लाजा मॉल में सोमवार को उपद्रवियों ने जबरदस्ती घुसकर यहां स्थित शोरूमों में तोड़फोड़ की। वहीं, यहां पर काम करने वाले लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी शिकायत पुलिस थाने में अधिकारियों को दर्ज करवा दी। गौरतलब है कि बीते शनिवार को उक्त मॉल में बतौर ऑफिस बॉय काम करने वाला नाबालिग रजनीश अचानक लापता हो गया, जिसका अगले 2 दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों के साथ आए उपद्रवियों ने सोमवार को मॉल को घेर लिया और पत्थरबाजी करते हुए माल को आग लगाने की कोशिश की गई। दूसरी ओर, मॉल के अंदर हजारों की संख्या में लोग काम करते हैं, जो इस घटना से पूरी तरह सदमे में है।
ये कहा मॉल के लोगों ने..
ट्राइसिटी प्लाजा मॉल के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया सोमवार की दोपहर 3 बजे भारी संख्या में रजनीश के परिजन और उनके साथ भारी संख्या में आए लोग मॉल के बाहर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद एक-एक करके मॉल की तीसरी मंजिल पर उस ऑफिस में पहुंचे, जहां रजनीश कार्यरत था। यहां पहुंचकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और जबरदस्ती केबिन के अंदर दाखिल होकर वहां पड़े सामान को तोडना शुरू कर दिया।
अनिल कुमार, मैनेजर
सोमवार को रजनीश के परिजनों के साथ भारी संख्या में उपद्रवियों का हुजूम शामिल था, जिन्होंने मॉल के अंदर ईंट-पत्थर आदि फेंकना शुरू कर दिया। एकता ने बताया कि उपद्रवियों के हाथ डीजल और पैट्रोल से भरी बोतलें थी, जिसकी मदद से मॉल को आग लगाना चाहते थे।
विज्ञापन
- एकता नागपाल
मॉल में जो हुआ, उससे यहां काम करने वाले लोग सदमे में है। जो मॉल में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। ऐसे लोगों की वजह से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि हादसे के 2 दिन बाद भी यहां डर का माहौल बना हुआ है।
- चमनदीप गोयल
उपद्रवियों ने सोमवार को मॉल में जो उत्पात मचाया, उसकी सारी वीडियो मॉल में लगे सीसीटीवी के कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उत्पात मचाने वाले लोग एक महिला को बालों से पकड़कर बाहर ले आए, जहां उसकी जमकर पिटाई की। अगर मौके पर पुलिस न पहुंचती तो उपद्रवियों ने मॉल को आग के ढेर में तबदील कर देना था।
- बलिंदर सिंह
ट्राइसिटी प्लाजा मॉल में सोमवार को लोगों ने जो कोहराम मचाया, उसकी लिखित पुलिस को मिल चुकी है। शिकायत के साथ प्राप्त हुई सीसीटीवी वीडियो की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिनकी पहचान होने के बाद आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-गुलशन कुमार, एएसआई, पुलिस थाना जीरकपुर।