फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

- लड़की ने एसएसपी से ढील बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई कार्रवाई करने की मंग

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। एक 20 वर्षीय लड़की के साथ तीन युवकों की ओर से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस द्वारा बरती गई ढील परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के कारण आरोपियों ने वीरवार रात फिर से लड़की के घर के बाहर आ कर जमकर हुल्लड़बाजी की। परिवार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से छेड़छाड़ करने वाले नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले व ढील बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जानकारी देते लड़की ने बताया कि बीती 13 तारीख को उसके परिजन अस्पताल गए हुए थे जबकि वह अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर पर अकेली था। रात के तकरीबन सवा दस बजे वह अपने घर के बाहर अपनी माता के आने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नौजवान आए, जिन्होंने उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। वह बचने के लिए अंदर चली गई और फिर कुछ देर बाद बाहर आई तो नौजवान वहीं खड़े थे, परंतु उस की तरफ से अपना दरवाजा बंद कर दिया गया। उसने पूरे मामले की जानकारी अपनी माता को दी जिनकी ओर से मोटरसाइकिल का नंबर सहित मामले की शिकायत उसी रात पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच एक महिला अधिकारी को दे दी। परंतु दो दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। इससे नौजवानों के हौसले बुलंद हो गए जो कल फिर से घर के बाहर आ कर हुल्लड़बाजी करने लगे। इस दौरान सारी गली के लोग बाहर आ गए जिन्होंने इसका विरोध किया और नौजवान फरार हो गए। उनका कहना है कि बीती रात फिर से पुलिस को सूचना दी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता परिवार ने आरोप लगाया कि बीती रात थाना प्रभारी को फोन पर पूरे मामले की सूचना दी परंतु उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीती रात फोन पर सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी को मौके पर भेज दिया था परंतु नौजवान फरार हो गए थे मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर आरोपियों का पता निकलवा कर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed