{"_id":"5bec7fc5bdec22174c7df931","slug":"121542225861-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगे थे करोडों रुपये, संदेह न हो इसलिए जीते थे सादा जीवन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगे थे करोडों रुपये, संदेह न हो इसलिए जीते थे सादा जीवन
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में आने जाने के लिए अपनी 2012 मॉडल मारुति का ही करते थे प्रयोग
नोएडा से बाहर निकलते ही लोगों की खून पसीने की कमाई को उड़ाते थे
खातों में निकले अस्सी लाख रुपये, करोड़ों का क्रिप्टो करेंसी में कर रखा है निवेश
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लोगों से फिल्मों में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर करोड़ों ठगने वाली दंपती मनु प्रशांत विग व पूजा चौधरी विंग काफी शातिर हैं। भले ही उन्होंने लाखों रुपये अपने बैंक अकाउंट में जमा कर रखे हैं। साथ ही क्रिप्टो करेंसी में खूब निवेश किया है, लेकिन फिर भी वह नोएडा स्थित रिहायशी एरिया में बिल्कुल साधारण बनकर रहते थे। वह हमेशा ही अपने लोकल एरिया में आने जाने के लिए मारुति कार का प्रयोग करते थे। जो कि 2012 मॉडल है। कभी किसी को संदेह तक नहीं हुआ कि वह इतने बड़े आदमी बन चुके हैं। ऐसा वह केवल इसलिए करते थे, ताकि उन पर किसी को संदेह तक न हो कि वह इस तरह की ठगी का कारोबार करते हैं। यह बात आरोपियों से पूछताछ में सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी जांच चल रही है। कई अहम चीजें उनके हाथ लगी हैैैं। जोकि केस के लिए काफी जरूरी हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी लोकल एरिया में किसी को उनके कारोबार की भनक न लगे, इस लिए वह वहां काफी साधारण बनकर रहते थे। जैसे ही नोएडा से निकलते थे तो लोगों की खून पसीने की कमाई को खूब उड़ाते थे। जिक्रयोग है कि लोगों से फिल्मों में क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से इन्वेस्ट करवाकर ठगने वाले दंपती मनु प्रशांस विंग व उसकी पत्नी पूजा चौधरी विग को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बल्यू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रखी थी। इसके माध्यम से ही वह लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी बीस तक रिमांड पर चल रहे हैं।
जार्जिया जाकर बिट्ट क्वाइन मेें करता था निवेश
पुलिस के मुताबिक आरोपी मनू प्रशांत विग कानपुर के एक पेट्रोल पंप के मालिक का बेटा है, लेकिन वह जार्जिया में ही सेटल होने की तैयारी में था। वह लोगों से पैसे ठगकर जार्जिया में जाकर बिट्ट क्वाइन में लगाता था। ऐसा इस लिए करता था। क्योंकि इंडिया में बिट्ट क्वाइन का कारोबार गैर कानूनी है। जबकि जार्जिया में बिट्टक्वाइन को सरकारी मान्यता है।
विज्ञापन
जार्जिया में सेटल होने के लिए उड़ाया पैसा
पुलिस सूत्रों के मुुताबिक आरोपी पति पत्नी ने जार्जिया में सेटल होने के लिए भी लोगों से ठगा काफी पैसा लगा दिया है। इस बार वह अपनी पत्नी को लेेने आया था। उसे उम्मीद थी कि एक बार वह बाहर पहुंच जाएंगे। उसके बाद उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
इन बैंकों में है आरोपियों के बैंक खाते
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के चार करीब बैक खाते सामने आए हैं। इनमें अभी तक भी अस्सी लाख रुपये होने की बात सामने आई है। उनके बैंक अकाउंट आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक व कोटक महिन्द्रा बैंकों में बैंक अकाउंट हैं। इसके लिए अलावा कानपुर में भी उनका एक बैंक खाता है। पुलिस ने उनके बैंक खाते सीज करने के लिए बैंकों को पत्र लिख दिया है। उम्मीद है कि जल्दी ही इस दिशा में कार्रवाई हो जाएगी।
दंपती की ठगी का शिकार हुए रमेश कुमार अंबाला, मंजू निवासी मनीमाजरा व अनुल हक अंसारी निवासी पंचकूला आदि ने बताया कि उनका पैसा कई हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों में लगवाया जाएगा, ऐसा कहा गया था। लोगों ने कई नामी फिल्मों के नाम भी बताए हैं, लेकिन लोगों का कहना कि उन्हें पता नहीं है कि सच में उनका पैसा लगा है कि या नहीं।
यह पकड़े गए तो सारी फिल्म होगी साफ
केस के बाकी आरोपियों अशोक विग, पंकज गोयल, प्रियेश सिन्हा व हरजीत सिंह शामिल है। यह सारे लोग काफी माहिर हैं। इनमें कुछ लोगों को इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया की नॉलेज है। जोकि उक्त लोगों की सारी साइट्स व फर्जी क्लिपिंग तैयार करते थे। पुलिस का कहना है कि अगर यह हस्तियां पकड़ में आ गई तो सारी कहानी साफ हो जाएगी।
नहीं लगाए बैंकों में पैसे, फिर भी पड़ताल जारी
हालांकि यह बात लगभग साफ हो गई है कि उन्होंने लोगों के पैसे फिल्मों में निवेश के नाम पर लिए थे। लेकिन ऐसा नहीं किया था। पैसा उन्होंने अपने धंधों में लगाया है। वहीं, कुछ पैसे लोगों को वापस भी किए हैं। हालांकि पुलिस फिर भी पड़ताल कर रही है। पुलिस इसके लिए फिल्म डायरेक्टरों व अन्य लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है। ताकि इस केस से पर्दा उठाया जा सके।