फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टायर चोरी कर ईंटों पर खड़ी कर गए कार

टायर चोरी कर ईंटों पर खड़ी कर गए कार

Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
टायर चोरी कर ईंटों पर खड़ी कर गए कार
टायर चोरी कर ईंटों पर खड़ी कर गए कार
विज्ञापन

सेक्टर-68 का मामला, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
पीड़ित का आरोप- पुलिस नहीं कर रही उचित कार्रवाई, सीनियर अधिकारियों से दखल देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-68 में घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चुराकर चोर कार को ईंटों पर खड़ी कर फरार हो गए। कार मालिक ने इस संबंध में फेज-8 थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस तो दर्ज किया है, लेकिन कार मालिक का आरोप है कि उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। कार चालक ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों को मामले में दखल देने की मांग की है।

कार मालिक सिमरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 अप्रैल की रात 10:30 बजे कार अपने सेक्टर-68 स्थित मकान नंबर 1148 के बाहर पार्क की थी। सुबह तीन बजे सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें घटना के बारे में बताया। उन्होंने जाकर देखा तो कार के चारों टायर गायब थे। उन्होंने पीसीआर को सूचित किया तो पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद वह सुबह 4 बजे फेज-8 के थाने में गए तो उन्हें कहा गया कि सुबह आकर अपनी रिपोर्ट लिखवाना। इसके बाद वह दोबारा थाने में गए, लेकिन पुलिस वालों ने एफआईआर दर्ज नहीं की। बार-बार कहने पर 19 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन कोई सीसीटीवी रिकॉर्डिंग तक देखने नहीं आया। उनका कहना है कि इस मामले में अगर पुलिस थोड़ी गंभीरता दिखाती तो चोर आसानी से पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed