फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, हत्या का केस दर्ज

संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, हत्या का केस दर्ज

Sat, 20 Apr 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, हत्या का केस दर्ज
मोहाली। गांव पापड़ी के श्मशानघाट की दीवार के पास से एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला है। शव पर कई जगह चोटों के निशान हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी सिटी-टू रमनदीप सिंह ने मौके का दौरा किया। मृतक की पहचान सुभाष चंद चौहान निवासी जिला गौंडा यूपी हाल निवासी गांव चाचूमाजरा के रूप में हुई है। शव को फेज-6 मोहाली सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, मामले में थाना सोहाना में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि पता चला है कि व्यक्ति सुबह काम के लिए निकला था, लेकिन जहां काम चल रहा था, वहां पर नहीं पहुंचा। जब तलाश की गई तो उसका शव पापड़ी के पास से मिला। पुलिस कुछ लोगों को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed