फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नोक पर नाबालिग लड़की से रेप

नोक पर नाबालिग लड़की से रेप

Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
नोक पर नाबालिग लड़की से रेप
ब्लॉक माजरी के एक गांव में आया मामला सामने
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग आरोपी पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। ब्लॉक माजरी के अधीन आते एक गांव में नाबालिग लड़की को चाकू से डरा धमकाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जबकि आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। माजरी थाने की पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत माजरी के थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। नए साल में यह दुष्कर्म का पहला केस मोहाली जिले में दर्ज हुआ है।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह वीरवार को अपने घर की छत पर कपड़े सूखने डालने गई थी। तभी सुबह दस बजे के करीब आरोपी उसकी छत पर आ गया। इस दौरान उसने हाथ में चाकू पकड़ा हुआ था। आरोपी ने कहा कि वह उसके भाइयों को मार देगा। इसके बाद वह नीचे आ गई। साथ ही उसने आरोपी को कहा कि दोबारा उसके घर में न आए। पीड़िता ने बताया कि दोपहर के समय जब घर में अकेली थी। इस दौरान एक बजे आरोपी दोबारा फिर से उसके घर पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बता दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि महिलाओं की सहायता के लिए पुलिस ने शक्ति एप लांच किया है। यह एप ऐसा है जिसमें पैनिक बटन दबाते ही जहां पुलिस को मुश्किल में फंसे व्यक्ति की लोकेशन चली जाती है। वहीं, पीड़ित व्यक्ति के दस जानकारों को भी सूचना मिल जाती है। पुलिस लोगों से कई बार अपील कर चुकी है कि इस एप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed