फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीस बाइक बरामद

चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीस बाइक बरामद

Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीस बाइक बरामद
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 30 बाइक बरामद
विज्ञापन

जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य दबोचे
40 और बाइक पुलिस को करने हैं बरामद
आरोपी बोले कई जगह खड़े किए हैं बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो मेंबरों को पुलिस ने नाके पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 30 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं जबकि 40 और अभी बरामद करने हैं। एसपी इंवेस्टिेशन वरुण शर्मा, एसपी सिटी जसकिरनजीत सिंह तेजा व डीएसपी सिटी एक अमरोज सिंह ने गिरोह को काबू करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान लक्की निवासी जंडेकलां थाना सरदूलगढ़ जिला मानसा व सुखमंदर सिंह निवासी ढाही हाकमां राम जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। बरामद बाइक अधिकतर मोहाली से ही चोरी किए थे। जिक्रयोग है कि कई साल बाद कोई ऐसा गिरोह मोहाली पुलिस ने पकड़ा है, जिससे इतनी बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।

ऐसे मोहाली पुलिस की पकड़ में आया गिरोह
तीनों पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस फोर्स फेज-सात में चेकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के ये आरोपी मानसा साइड के रहने वाले हैं। साथ ही अपने साथियों सहित विभिन्न जगह से बाइक चोरी आगे बेचते हैं। इसके बाद पुलिस ने वाईपीएस चौक पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी। तभी दोनों आरोपी बाइक पर आ गए। पुलिस ने इन्हें काबू कर लिय। इनके पास एक स्पलेंडर पर प्लाटीना मोटरसाइकिल बरामद हुए।
विज्ञापन


इन इलाकों में सक्रिय था गिरोह
इसके बाद पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह अंतरराज्यीय स्तर के चोर गिरोह के मेंबर हैं। आरोपी अपने साथियों गुरप्रीत सिह उर्फ गोपी निवासी झंडेकलां जिला मानसा, अमनदीप सिह उर्फ लाडा बस्सी बोदला, जिला मानसा, पुरुषोत्तम सिंह निवासी सिरसा हरियाणा के साथ मिलकर मानसा, सिरसा हरियाणा, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, दिल्ली, चंडीगढ़ व मोहाली से वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के बाइक दूसरे राज्यों में बेचते थे
आरोपियों ने बताया कि वे वाहन चोरी कर दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर 28 अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुए। इनमें स्पलेेंडर, प्लेटिना, हीरो होंडा आदि शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 40 वाहन बेचने के लिए उन्होंने अलग-अलग जगह पर खड़े किए हुए हैं। पुलिस की टीमेें इनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

चोरी के पैसे से चंडीगढ़ में करते थे मौजमस्ती
आरोपियों ने बताया कि चोरी के पैसे से चंडीगढ़ में आकर मौजमस्ती करते थे। यहां पर शापिंग व फिल्में आदि देखते थे। जब पैसे खत्म हो जाते थे तो उसके बाद दोबारा अपनी वारदात को अंजाम देने में लग जाते थे।


इस स्टाइल में देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी शातिर थे। वह जिस भी एरिया से वाहन चोरी करते थे। उसके साथ लगते एरिया में खड़ी करते थे। ऐसे में उस पर कोई संदेह नहीं करता था। साथ ही वह आसानी से विभिन्न एरिया में वाहन चोरी कर निकल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed