फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में नकल करने एक काबू

मोहाली में नकल करने एक काबू

Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में नकल करने एक काबू
चेयरमैन ने मोहाली में नकल करते छात्र को पकड़ा
विज्ञापन

मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा ली गई। इस दौरान बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक विद्यार्थी को नकल करते रंगे हाथों दबोच लिया। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएच आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेकिंग के दौरान चेयरमैन ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। चेयरमैन ने इस दौरान कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहाना, बीएसएच आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहाना और खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ के परीक्षा केंद्रों की भी जांच की। बोर्ड के अनुसार, सोमवार को परीक्षा में 343835 रेगुलर और 18344 ओपन स्कूल के विद्यार्थी अपीयर हुए। परीक्षा के लिए 2478 सेंटर बनाए गए थे। पीएसईबी की रिपोर्ट के अनुसार, मोहाली और बठिंडा में एक-एक, फतेहगढ़ साहिब में दो, पटियाला में दो और तरनतारन में छह विद्यार्थियों को नकल करते काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed