फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Sat, 24 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
दहेज प्रताड़ना के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
विज्ञापन

दो साल से आरोपी था भगोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। 2016 में दर्ज दहेज प्रताड़ना मामले के आरोपी गुरबीर सिंह निवासी दसूहा ने शुक्रवार को थाना सिटी खरड़ में सरेंडर कर दिया। एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश हसतीर ने बताया कि प्रीत अरोड़ा पुत्री जगजीत सिंह निवासी दशमेश नगर खरड़ का विवाह 20 दिसंबर 2014 को गुरबीर सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी दसूहा के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही गुरबीर सिंह दहेज की मांग करने लगा। इस कारण पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा और प्रीत अरोड़ा के साथ मारपीट की जाने लगी। पति के अत्याचारों से तंग आकर प्रीत अरोड़ा ने 2016 में थाना सिटी में दहेज मांगने और मारपीट करने के आरोप मे शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रीत अरोड़ा की शिकायत पर गुरबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में गुरबीर सिंह की पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बेल डिसमिस होने के बाद आरोपी ने शुक्रवार को थाना सिटी खरड़ में आत्मसमर्पण कर दिया। जांच अधिकारी हरविंदर सिंह ने आरोपी गुरबीर सिंह को खरड़ अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed