{"_id":"5c5c324ebdec22629b0072cf","slug":"111549546062-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी : बीती रात गांव कूड़ावाला को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेराबस्सी : बीती रात गांव कूड़ावाला को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 3 घरों से आभूषण, बिस्तर, बर्तन के अलावा नकदी लेकर आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। डेराबस्सी-बरवाला रोड पर स्थित गांव कूड़वाला को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया और रात में ही 3 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, अज्ञात चोर हजारों रुपये की नकदी, बिस्तर, बर्तन और कीमती आभूषण चोरी करके ले गए, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मौके का दौरा किया और जांच शुरू कर दी।
गांव के रहने वाले जगदीश कुमार ने बताया कि बीती रात वह सोया हुआ था, जिसकी मौजूदगी में अज्ञात चोर घर में दाखिल होकर अल्मारी में पड़े सोने के आभूषण चोरी करके ले गए। इसके बाद चोरों ने अंग्रेज सिंह के घर को निशाना बनाया, जिसके यहां से 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। वहीं, तीसरा घर गांव के रहने वाले रघवीर सिंह का था, जिसके दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए, जो यहां से बिस्तर और बर्तन चोरी करके ले गए। दूसरी ओर, गांव के अंदर एक ही रात में 3 घरों में चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है, जिन्होंने पुलिस अधिकारियों गश्त बढ़ाने की मांग की। डेराबस्सी पुलिस थाना के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त गांव के लोगों की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।