फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आर्थिक तंगी से कारोबारी ने की आत्म हत्या

आर्थिक तंगी से कारोबारी ने की आत्म हत्या

Mon, 24 Dec 2018 01:40 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से कारोबारी ने की आत्म हत्या

विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी ने की आत्महत्या
माया गार्डन सिटी स्थित फ्लैट के बाथरूम में छत से लटकी मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक कारोबारी ने बाथरूम में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीरज कुमार पुत्र जाणेश कुमार निवासी माया गार्डन सिटी के तौर पर हुई है, जो यहां अपने परिवार जिसमें उसकी मां, पत्नी और एक बच्चा है उसके साथ रहता था। मृतक कारोबार में हो रहे घाटे से परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी स्वाति ने पुलिस को बताया कि माया गार्डन सिटी के फ्लैट में उसका पति नीरज कुमार (40) रविवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गया था, जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़कर देखा तो नीरज छत की कुंडी के साथ लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि उसका पति आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उनकी एक कोठी जो कि यमुना एनक्लेव बलटाना में थी वह नीलाम हो गई थी। उनकी डेराबस्सी में इनवर्टर की दुकान थी, जो कि घाटा पड़ने कारण बंद हो गई थी। अब उनका पति चंडीगढ़ में कपड़े का काम करता था जो कि ठीक से नहीं चल रहा था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। वह अपने पीछे अपनी पत्नी सहित मां व 12 वर्षीय बच्चे को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed