फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में नीचे बंगाल निवासी नौजवान खिलाफ केस दर्ज

जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में नीचे बंगाल निवासी नौजवान खिलाफ केस दर्ज

Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में नीचे बंगाल निवासी नौजवान खिलाफ केस दर्ज
जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की कोशिश, बंगाल निवासी युवक पर केस
विज्ञापन

आरोपी से दो आधार कार्ड मिले
डेराबस्सी। पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की कोशिश करने के आरोप में बंगाल निवासी 23 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस डेराबस्सी पुलिस सांझ केंद्र के इंचार्ज एएसआई हरीश कुमार की शिकायत पर दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बहदूल आलम निवासी मूल रूप जिला मालदा बंगाल हाल निवासी गांव फतेहपुर के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस सांझ केंद्र के इंचार्ज हरीश कुमार ने शिकायत दी थी कि आरोपी के पासपोर्ट की पुलिस जांच जीरकपुर सांझ केंद्र से आई थी। जांच की तो उसका गांव फतेहपुर डेराबस्सी में पाया गया। उसकी ओर से जीरकपुर का पता देने के लिए नगर काउंसिल जीरकपुर के ईओ का एक पत्र के साथ नथी किया हुआ था। इसमें अपना पता जीरकपुर का दर्शाया गया है। शक होने पर उन्होंने युवक को जांच के लिए बुलाया तो पाया कि युवक जाली दस्तावेजों के आधार पर अपना के पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने की फिराक में था। आरोपी के पास से दो आधार कार्ड मिले हैं जिनमें एक गांव जवाहरपुर के पते और दूसरा गांव फतेहपुर के पते पर बना हुआ है। इसके अलावा जीरकपुर काउंसिल का पत्र भी जाली पाया गया जिस पर जाली ईओ जीरकपुर के दस्तखत किए हुए हैं। जांच में पाया कि आरोपी गांव बेहड़ा में किराए पर रह रहा है व कोई कार्य नहीं करता। वह यहां सिर्फ पासपोर्ट बनाने के मकसद के साथ रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कैपशन- आरोपी के दो आधार कार्ड दिखाते एएसआई नरिंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed