फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मामला प्लाट पर अवैध कब्जे का। झूठा मुक्दमां दर्ज करवानें वाले व महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मुक्दमां दर्ज करवा

मामला प्लाट पर अवैध कब्जे का। झूठा मुक्दमां दर्ज करवानें वाले व महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मुक्दमां दर्ज करवा

Fri, 13 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मामला प्लाट पर अवैध कब्जे का। झूठा मुक्दमां दर्ज करवानें वाले व महिला से मारपीट करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मुक्दमां दर्ज करवा
झूठा केस रद्द कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

प्लॉट और दुकान पर अवैध कब्जे का मामला
बनूड़ थाने के बाहर महिलाओं ने जताया रोष
बनूड़/लांडरां।
वार्ड नंबर-13 के जतिंदर सिंह जेपी के खिलाफ पुलिस की ओर से झूठा मुकदमा दर्ज करने और राजिंदर कुमार की दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों को रोकते समय मारपीट करने वालों पर केस दर्ज करने के लिए में भारी संख्या में महिलाएं गुग्गा माड़ी मैदान में एकजुट हुईं। इसके बाद बनूड़ थाने में जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
जेपी की मां हरबंस कौर, राजिंदर कुमार की पत्नी बाला की बहन सरोज, उसकी बेटियां, सुरजीत कौर, परमजीत कौर, रमनदीप कौर, बलविंदर कौर समेत करीब 50 महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया। महिलाओं ने कहा कि वार्ड नंबर 13 के नायब सिंह के प्लॉट और उसके साथ राजिंदर कुमार की दुकान पर भारी संख्या में हथियारबंद अवैध कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन

राजिंदर कुमार की पत्नी बाला ने हथियारबंदों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने बाला के साथ मारपीट कर नीचे गिरा दिया। इससे बाला को अधरंग का अटैक आ गया, जो कि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जीएमसीएच में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने कब्जा रुकवाने के लिए पुलिस को सूचना दी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने नायब सिंह, उसकी पत्नी कृष्णा, बेटे जगरूप सिंह, जतिंदर सिंह जेपी समेत अन्य लोगों पर चोरी की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उन्होंने झूठा केस रद्द करने और आरोपियों के खिलाफ बनती कारवाई करने की मांग की। बनूड़ थाने में किसी पुलिस अधिकारी के न होने पर महिलाओं ने मुंशी के सामने अपनी बात रखी। मुंशी ने बताया कि आज कोई भी अधिकारी थाने में मौजूद नहीं है।

फोटो कैप्शन-
बनूड़ थाने के बाहर रोष प्रकट करतीं महिलाएं। अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed