{"_id":"5d4b32c18ebc3e6ca92182fd","slug":"crime-mohali-news-pkl3468488177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से छप्पड़ में गिरा युवक, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से छप्पड़ में गिरा युवक, डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। गांव सोहाना स्थित छप्पड़ में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी (24) वासी गांव सोहाना के रूप में हुई है। वह किले के नजदीक रहता था और ऑटो चलाता था। लोगों के घरों में लगे सीसी फुटेज में सारी घटना कैद हो गई है। सोहाना थाना की पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दी।
जानकारी के मुताबिक अश्वनी मंगलवार रात साढ़े 9 बजे के करीब अपना काम खत्म करके पैदल गांव लौट रहा था। पैदल चलता हुआ वह सीधा छप्पड़ की ओर चला गया। आसपास के लोगों का कहना है कि वह छप्पड़ के किनारे बाथरूम करने लगा था कि अचानक उसका पांव फिसल गया और वह छप्पड़ में गिर गया। रात का अंधेरा होने के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई जिसके बाद बुधवार सुबह रोपड़ से गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने सुबह करीब 5 बजे लाश बाहर निकाली। बता दें कि 4 एकड़ जमीन में फैले इस छप्पड़ में डूबने से पहले भी कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकाला गया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।