फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime

आधी रात को फ्लैट में घुसकर युवतियों से छेड़छाड़

Wed, 31 Jul 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली दो युवतियों से फ्लैट में घुसकर दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप निवासी सिरसा (हरियाणा) और संदीप कुमार निवासी शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक सोसायटी के एक फ्लैट में रहने वाली दो युवतियों ने शिकायत दी कि उनके फ्लैट के सामने एक अन्य फ्लैट में उक्त दोनों युवक रहते हैं। युवतियां सोमवार रात को घर में सो रहीं थीं। रात करीब एक बजे दरवाजा खटखटाने पर एक युवती ने जैसे ही दरवाजा खोला तो सामने के फ्लैट में रहने वाला संदीप अंदर जबरदस्ती आ घुसा और युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी आरोपी का दोस्त संदीप कुमार भी आ गया और युवती की सहेली को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार फ्लैट में आधी रात को घुसे दोनों युवकों का युवतियों ने हिम्मत से सामना किया। किसी तरह खुद को उनके चंगुल से बचाया और युवकों को फ्लैट से बाहर धकेलकर अंदर से कुंडी लगा ली। बाद में सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और सोसाइटी प्रधान को दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवतियों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को उनके फ्लैट में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई कम जांच अधिकारी बूटा सिंह ने बताया कि एक सोसायटी में रहने वाली युवतियों के फ्लैट में जबरदस्ती घुसकर संदीप और संदीप कुमार नामक युवकों ने छेड़छाड़ की है। दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed