फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime

मुल्लांपुर में किशोर से कुकर्म, चाइल्ड केयर एसोसिएशन के दखल के बाद केस दर्ज

Mon, 29 Jul 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
नयागांव। मुल्लांपुर के तोगा गांव में एक किशोर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शिकायत मिलने के बावजूद पीड़ित का मेडिकल तक नहीं करवाया गया। बाद में चाइल्ड केयर एसोसिएशन के दखल के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित का मेडिकल करवा मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 12 वर्षीय किशोर को कुलविंदर नामक उसका जानकार अपने साथ ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो शनिवार दोपहर तीन बजे पीड़ित को लेकर परिजन मुल्लांपुर थाने पहुंचे। मुल्लांपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बिना मेडिकल करवाए, बिना एफआईआर दर्ज किए पीड़ित को घर भेज दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे पीड़ित की तबीयत बिगड़ने और ब्लीडिंग होने पर परिजन उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें मोहाली सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स ने पुलिस केस होने की बात कह मेडिकल जांच से पहले मुल्लांपुर थाने को फोन किया, लेकिन थाना पुलिस की ओर से कोई जवाब न मिलने पर पीड़ित को दवा देकर अगले दिन आने को कहा। रविवार सुबह फिर से पीड़ित को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां से मेडिकल के लिए पीड़ित को खरड़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद मामला चाइल्ड केयर एसोसिएशन की जानकारी में आया तो एसोसिएशन ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद एसडीएम और डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद मुल्लांपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए रेड भी की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
विज्ञापन

एसएचओ थाना मुल्लांपुर गुरवंत सिंह ने बताया कि हमारे पास शिकायत शनिवार को नहीं, रविवार को आई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर रेड भी मारी गई। लेकिन वह अभी फरार है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed