फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime

खुद को पुलिस अधिकारी बता स्कूटर सवार से छीने दस्तावेज

Fri, 19 Jul 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
जीरकपुर। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक कार चालक स्कूटर पर जा रहे युवक से दस्तावेज लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुरेंद्रपाल आनंद निवासी जीरकपुर ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को ऑफिस का काम खत्म करने के बाद वह दोस्त से मिलने खरड़ चला गया। रात करीब एक बजे एयरपोर्ट रोड से होते हुए जीरकपुर पहुंचा। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित एक ढाबे के पास वह पानी पीने के लिए रुका तो वहां एक युवक ने उसे अपने पास बुलाने का इशारा किया। सुरेंद्रपाल उसे नजरअंदाज कर स्कूटर पर सवार होकर घर की तरफ रवाना हो गया। सुरेंद्रपाल जब सोनू स्वीट्स शॉप के पास पहुंचा तो उसे पता चला कि एक कार उसका पीछा कर रही है। उसने स्कूटर रोक कर कार चालक से पूछताछ की। कार से एक युवक बाहर आया, जिसने खुद को पुलिस का सीनियर अफसर बताया और उसे कार में बैठने के लिए कहा। सुरेंद्रपाल ने मना किया तो आरोपी ने उसकी तलाशी ली और स्कूटर की डिग्गी से मिला ड्राइविंग लाइसेंस एवं स्कूटर का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लेकर फरार हो गया। इससे वह काफी डर गया था। उसने जानकारी परिजनों को दी और दो दिन के बाद पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की। सुरेंद्रपाल ने आरोप लगाया कि कार में सवार व्यक्ति पुलिस की वर्दी में नहीं, बल्कि सिविल कपड़ों में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed