{"_id":"661e984cb860b1f41604e189","slug":"cricket-trainee-dies-after-falling-from-flat-balcony-while-under-the-influence-of-alcohol-mohali-news-c-71-1-mli1005-113774-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शराब के नशे में फ्लैट की बालकनी से गिरने से क्रिकेट प्रशिक्षु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शराब के नशे में फ्लैट की बालकनी से गिरने से क्रिकेट प्रशिक्षु की मौत
Tue, 16 Apr 2024 08:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित पेंटा होम्स सोसाइटी में सोमवार को एक क्रिकेट प्रशिक्षु फ्लैट की बालकनी से गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मुक्तसर का रहने वाला 21 साल का सिमरजीत सिंह अपने दोस्तों के पास आया था, कमरे में 4 लड़के और 3 लड़कियां थीं, जो पार्टी कर रहे थे। सिमरजीत सिंह क्रिकेट की कोचिंग ले रहा था और आईपीएल खिलाड़ी बनना चाहता था। पार्टी के दौरान उसने बहुत ज्यादा शराब पी ली और छठी मंजिल की बालकनी से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए जीरकपुर के थानाध्यक्ष जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक फ्लैट से नीचे गिर गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डेराबस्सी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है। पहले पोस्टमॉर्टम में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। विसरे को जांच के लिए भेजा गया है।