फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crackdown on hooligans celebrating New Year; 606 challans issued, 20 vehicles seized

Mohali News: नया साल मनाते हुल्लड़बाजों पर कसा शिकंजा<bha>;</bha> 606 चालान काटे, 20 गाड़ियां जब्त

Thu, 02 Jan 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on hooligans celebrating New Year; 606 challans issued, 20 vehicles seized
मोहाली। नया साल मनाने के दाैरान रात को सड़कों पर घूमते हुल्लड़बाजों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने चाैकसी दिखाते हुए जगह-जगह नाकाबंदी करके चेकिंग की। मंगलवार की रात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के अलावा अन्य मामलों में 606 वाहनों के चालान काटे और इसी दाैरान 20 गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस ने रात को मोहाली के अलावा खरड़, नयागांव, जीरकपुर और डेराबस्सी में जगह-जगह चेकिंग की।
विज्ञापन

रात को पुलिस की 31 पीसीआर पार्टियां पूरे जिले में गश्त करती रहीं। इस दाैरान संबंधित थानों के इंचार्ज पुलिस पार्टी के साथ बाजारों में गश्त करते रहे। पुलिस पार्टी ने पांच बड़े नाके लगाए थे, इसके अलावा कई छोटे नाके भी लगाए गए थे, जिससे शरारती तत्वों को रोका जा सके। इस मुस्तैदी के कारण करीब पौने 12 बजे तक ही बाजार सुनसान हो गए थे। मोहाली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी अधिकारी देर रात तक ड्यूटी पर रहे। इस दाैरान रोपड़ रेंज के डीजीपी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी दीपक पारिक भी सड़कों पर लगाए गए नाकों पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी करनैल सिंह ने भी नाकों का लगातार निरीक्षण किया। इस दौरान पेट्रोलिंग के लिए आठ पीसीआर पार्टियां लगाई गईं थीं, जो लगातार चेकिंग करती रहीं। मोहाली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सुबह चार बजे तक नाके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed