फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cows dying in Laldu Goshala, protest against committee

लालडू गोशाला में मर रही गायें, प्रबंधक कमेटी के खिलाफ धरना

Tue, 14 Jan 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cows dying in Laldu Goshala, protest against committee
लोगो सहित
विज्ञापन

लालडू गोशाला में मर रही गायें, प्रबंधक कमेटी के खिलाफ धरना
धार्मिक संस्थाओं व इलाका निवासियों ने प्रशासन और संस्था के खिलाफ की नारेबाजी
हलका विधायक एनके शर्मा अपने समर्थकों सहित धरने में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। नगर काउंसिल लालड़ू की जिलास्तरीय गोशाला मगरा में असुविधाओं के चलते ठंड व भूख से गायों की हुई मौत को लेकर देखरेख कर रही संस्था के विरोध में और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए समाजसेवियों ने नगर काउंसिल कार्यालय के बाहर रोष धरना शुरू किया। उन्होंने प्रशासन और संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि गोशाला की प्रबंधक संस्था को हटाया जाए व असुविधाओं के कारण मरी गायों के जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाए।
इस मौके पर हलका विधायक एनके शर्मा भी अपने सहयोगियों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। समाजसेवी श्याम कुमार शर्मा सहित घोलू माजरा निवासियों के नेतृत्व में शुरू हुए धरने में लोक भलाई संस्था, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन पंजाब, शिवसेना हिंद इत्यादि संस्थानों के कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर धरनाकारियों का उत्साह बढ़ाया। श्याम कुमार शर्मा, रविन्द्र वैष्णव, हरविंदर सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, अमित भार्गव इत्यादि के नेतृत्व में लालड़ू कांउसिल के ईओ को मांग पत्र सौंपा। इसमें उपायुक्त मोहाली से मांग की गई कि मगरा स्थित गोशाला में पिछले दिनों एक सौ से अधिक गायों की मौत असुविधाओं के चलते हुई है। तुरंत दखल देकर यहां का प्रबंध कर रही ध्यान फाउंडेशन से तुरंत सेवा कार्य वापस लेकर स्थानीय लोगों के हाथ में दिया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब तक उक्त संस्था को हटाया नहीं जाता और जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

हलका विधायक एनके शर्मा ने काउंसिल प्रधान बल्लू राणा, पार्षद बलकार रंगी, पवन कुमार, रघुबीर जुनेजा व गुरविन्द्र सिंह हसनपुर इत्यादि की उपस्थिति में आश्वासन दिया कि नगर काउंसिल में प्रस्ताव पारित कर गोशाला को दी गई काउंसिल की भूमि वापस ली जाएगी। फिर उसका प्रबंध लालड़ू नगर काउंसिल के माध्यम से स्थानीय लोगों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एक और गाय ने दम तोड़ा
गोशाला में ठंड व भूख से अभी भी गायों के मरने के सिलसिला जारी है। सोमवार को एक गाय की मौत हो गई और 7-8 गंभीर बीमार हैं। पिछले दिनों व सोमवार की बरसात ने गोशाला के हालात को ओर बदतर बना दिया है। चारों तरफ गोबर युक्त कीचड़ से गंदगी फैली हुई है। गायें उसी जगह पर बिना शेड वाले बाड़े में कंपकपाती ठंड में दिन-रात भूखे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed