फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Court sent him to jail, Sohana police took the accused in illegal custody and beat him all night

Mohali News: कोर्ट ने भेजा जेल, सोहाना पुलिस ने आरोपी को गैर कानूनी ढंग से हिरासत में लेकर रातभर पीटा

Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Court sent him to jail, Sohana police took the accused in illegal custody and beat him all night
मोहाली। सोहाना थाना पुलिस पर आरोपी को गैर कानूनी तौर पर पुलिस स्टेशन में बंद रखने और रुपये वसूलने के लिए पूरी रात उसकी पिटाई करने के आरोप लगे हैं। मामला एनडीपीएस का है। इस मामले में आरोपी मेजर सिंह के वकील ने जिला अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि अदालत ने आरोपी मेजर सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए थे लेकिन सोहाना पुलिस ने उसको अदालत के निर्देशों पर जेल नहीं भेजा। उसे पूरी रात अवैध तौर पर थाने में बंद रखकर बुरी तरह से पीटा है। इस मामले में अदालत ने सोहाना थाना पुलिस के एसएचओ को 2 अप्रैल 2 बजे से लेकर 3 अप्रैल शाम 5 बजे तक की पुलिस स्टेशन सोहाना व लॉकअप रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई में इस सीसीटीवी फुटेज को अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


मेजर सिंह के वकील ने अदालत ने याचिका दायर कर तर्क दिया कि 1 अप्रैल को आरोपी मेजर सिंह को पुलिस रिमांड प्राप्त करने के लिए इस अदालत के समक्ष पेश किया गया था। उसे 2 अप्रैल 2025 को फिर से अदालत के समक्ष पेश करने के निर्देश के साथ एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया था। 2 अप्रैल को पुलिस रिमांड के लिए आगे अनुरोध किया गया था जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया और आरोपी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया था। वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने मेजर सिंह को सोहाना पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से बंद कर दिया और पूरी रात पैसे ऐंठने के लिए पीटा और प्रताड़ित किया। न्यायालय द्वारा पारित निर्देश के बावजूद उसे न्यायिक हिरासत रोपड़ जेल भेजा जाना था।
विज्ञापन

उक्त घटना पुलिस स्टेशन और लॉकअप रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में 2 अप्रैल 2025 (दोपहर 2 बजे) से 03 अप्रैल 2025 (शाम 5 बजे) की अवधि तक रिकॉर्ड की गई फुटेज कोर्ट में पेश करने के लिए निवेदन किया। अदालत ने सोहाना थाने के एसएचओ को उक्त समय की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट का कहना है कि इस फुटेज को अगली सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किया जाए। सोहाना पुलिस ने 17 मार्च को एफआईआर नंबर -65 दर्ज की थी। इस मामले में पहले पुलिस ने हरदीप सिंह उर्फ दीपा नाम के शख्स को 100 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी मेजर सिंह को इसी मामले में बाद में गिरफ्तार कर नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed