फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Court rejects ED's arguments, sends Sukhpal Khaira to judicial custody

अदालत ने खारिज की ईडी की दलीलें, सुखपाल खैरा को न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 19 Nov 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Court rejects ED's arguments, sends Sukhpal Khaira to judicial custody
मोहाली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मोहाली की अदालत ने वीरवार को सुनवाई के दौरान पंजाब कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वीरवार को ईडी ने अदालत से सुखपाल सिंह खैरा को दोबारा सात दिन के रिमांड पर लेने की मांग की थी। लेकिन अदालत ने ईडी की दलीलें न सुनकर सुखपाल सिंह खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इस मामले में अदालत में सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। बता दें कि बीती 10 नवंबर को सुखपाल सिंह खैरा को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अदालत ने पहले उनको एक दिन और फिर सात दिन के लिए ईडी के पास रिमांड के लिए भेजा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को सुबह ईडी के अधिकारी पंजाब कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को लेकर अदालत पहुंचे। यहां खैरा की पेशी से पहले अदालत के बाहर पार्किंग एरिया में खैरा के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी और भारी संख्या में जमा हुए समर्थकों के बीच से ईडी के अधिकारी सुखपाल सिंह खैरा को लेकर अदालत पहुंचे। ईडी ने अदालत में एक के बाद एक दलील पेश करते हुए खैरा का दोबारा सात दिन का रिमांड लेने की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सुखपाल सिंह खैरा की ओर से पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि बीते सात दिन के पुलिस रिमांड के दौरान ईडी सुखपाल सिंह खैरा से अपने सवालों का लिया गया एक भी जवाब नहीं बता पाई तो दोबारा रिमांड किस आधार पर दिया जाए। इसके बाद दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने ईडी की दलीलों को खारिज कर दिया और पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजने के आदेश पारित कर दिए। अदालत की अगली सुनवाई दो दिसंबर को मुकर्रर की गई है। अदालत से बाहर आकर सुखपाल सिंह खैरा ने इसको सच की जीत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed