फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Court declared two people including woman as absconders in check bounce case

Mohali News: अदालत ने चेक बाउंस में महिला सहित दो लोगों को भगोड़ा किया घोषित

Mon, 24 Feb 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Court declared two people including woman as absconders in check bounce case
मोहाली। जिला अदालत ने चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में महिला सहित एक व्यक्ति को भगोड़ा घोषित किया है।
विज्ञापन

अदालत ने फैसला सुनाया कि मामले में आरोपी राजबीर कौर की पेशी की प्रतीक्षा की गई। अदालत में आरोपी की घोषणा 15 जनवरी 2025 को की थी। उसे 30 दिन का समय दिया गया था। यह अवधि समाप्त होने के बावजूद आरोपी राजबीर कौर अदालत में उपस्थित नहीं हैं।
घोषणा के बावजूद उसकी गैर-हाजिरी के कारण आरोपी राजबीर कौर को भगोड़ा घोषित किया जाता है। अदालत ने निर्देश दिए कि इस ऑर्डर की कॉपी संबंधित थाने के एसएचओ को तुरंत भेजी जाए। राजबीर कौर के खिलाफ यूनियन बैंक ने अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे मामले की सुनवाई कर अदालत ने जगराज सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया। इस मामले में रिटायर्ड एएसआई बूटा सिंह का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका था। अदालत ने आरोपी को एक महीने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 30 दिन की निर्धारित अवधि बीत चुकी है, लेकिन अभियुक्त जगराज सिंह अदालत में पेश नहीं हुआ, इसलिए उसे भगोड़ा घोषित किया जाता है। आरोपी जगराज सिंह के खिलाफ इंडसइंड बैंक ने अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed