फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Courier boy attacked with sword when car horn was blown, injured

Mohali News: गाड़ी का हॉर्न बजाया तो कुरियर बॉय पर तलवार से किया हमला, घायल

Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Courier boy attacked with sword when car horn was blown, injured
मोहाली। सेक्टर-61 की मार्केट में हॉर्न बजाने पर तीन लोगों ने एक कुरियर बॉय पर तलवार से हमला कर दिया। इससे कुरियर बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ-पैर से काफी खून बहने लगा। यह मंजर देख कर भी मार्केट में घूम रहे लोगों में से किसी भी व्यक्ति ने उसको बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। उसे लहूलुहान कर हमलावर वहां से गाड़ी में फरार हो गए। इसके बाद घायल के भाई ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के बाएं हाथ में चार टांके लगे हैं और हाथ पैर भी गहरी चोट आई है। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

घायल संजय निवासी रामदरबार, चंडीगढ़ ने बताया कि वह मूलरूप से गुजरात का रहने वाला है। यहां छोटे भाई के साथ कुरियर का काम करता है। शुक्रवार शाम आठ बजे जब वह छोटे भाई के साथ कुरियर देने सेक्टर-61 की मार्केट में गया और जब कुरियर देकर गाड़ी में जाने लगा तो सामने से एक कार आ गई, उसे देखकर उसने गाड़ी रोक ली। जब वह पीछे मुड़ने लगा तो पीछे से भी एक गाड़ी रिवर्स आने लगी जो कि उसकी गाड़ी के काफी नजदीक आ गई। उसे रोकने के लिए उसने गाड़ी का हॉर्न बजा दिया। इस बात पर उसकी गाड़ी के सामने वाली गाड़ी का चालक बाहर निकल कर आया और उसे पूछने लगा कि उसने हॉर्न क्यों बजाया।
विज्ञापन


इस पर जब उसने बताया कि वह पिछले कार चालक को रोक रहा था तो भी उस व्यक्ति ने संजय के थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने पर जब वह गाड़ी से उतरने लगा तो दूसरी गाड़ी में बैठे उस व्यक्ति के दो साथी भी भाग कर आए और उसको पकड़कर पीटने लगे। इतने में संजय ने छोटे भाई को वहां से भागने के लिए कहा जो सामने वाले शोरूम में जाकर छिप गया। इसके बाद दूसरी गाड़ी का चालक तलवार निकालकर लाया और उस पर हमला कर दिया। इस हमले में संजय के सिर, दोनों हाथ और बाएं पैर पर तलवार से गहरे घाव हो गए। उसके हाथ-पैर से काफी खून बहने लगा। यहां पर लोगों की भीड़ जमा होती देख हमलावर भाग गए और जाते-जाते संजय का फोन भी छीनकर ले गए। हमलावरों के जाने के बाद छोटे भाई ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल संजय ने पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed