फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple injured after being hit by car, admitted to hospital

Mohali News: कार की चपेट में आने से दंपती जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 Nov 2024 03:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Couple injured after being hit by car, admitted to hospital
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव घोलूमाजरा के पास स्विफ्ट कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स ने डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां से दोनों को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। घायल दंपती की पहचान हरविंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह और मनजीत कौर पत्नी हरविंदर सिंह निवासी गांव सुंडरा, डेराबस्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक गांव सुंडरा पूर्व पंच हरविंदर सिंह पत्नी मनजीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर रिश्तेदारों से मिलने अंबाला शहर जा रहे थे। जब घोलूमाजरा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पति-पत्नी सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। सूचना पर सड़क सुरक्षा फोर्स ने पहुंचकर घायलों को अपनी गाड़ी से डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्रारंभिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed