फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Councilors angry over recruitment of outsiders in fire brigade

Mohali News: फायर ब्रिगेड में बाहरी लोगों की भर्ती से भड़के पार्षद

Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Councilors angry over recruitment of outsiders in fire brigade
विरोध देख नगर परिषद ने विकास प्रस्तावों के लिए होने वाली बैठक की रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी डेराबस्सी। नगर परिषद की ओर से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें में फायर ब्रिगेड में भर्ती किए गए नौ लोगों के पदों को मंजूरी देने के अलावा शहर के विकास के लिए अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जानी थी। लेकिन बैठक से पहले ही शहर के अधिकांश पार्षद फायर ब्रिगेड में नौ पदों का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पार्षदों को इस प्रस्ताव का विरोध करना था, लेकिन मौके पर बैठक रद्द कर दी गई। बैठक रद्द करने के पीछे अध्यक्ष निजी कारण बता रहे हैं। जबकि पार्षद इसे ही विरोध का मुख्य कारण बता रहे हैं।

जानकारी देते हुए बीजेपी पार्षद विक्रांत पवार ने बताया कि पिछले दिनों फायर ब्रिगेड में नौ लोगों की वैकेंसी निकली थी, जिसमें स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नजरअंदाज किया गया और सभी नियमों को नजरअंदाज कर शहर के बाहर के लोगों को भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पार्षद इसका विरोध कर हे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी भर्ती पंजाब सरकार ने की है तो वेतन परिषद क्यों दे, बल्कि सरकार को अपने खजाने से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पार्षदों ने इसका विरोध करना था, जिसे देख बैठक रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


इस संबंध में बात करने पर नगर परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा ने बताया कि उनके घर पर आपात स्थिति के कारण बैठक रद्द कर दी गई है। इन सभी अभ्यर्थियों की भर्ती सरकार के स्तर पर की गई है, जिसमें स्थानीय पार्षद या अध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सभी पार्षद सहमत नहीं होंगे तो वे इसे खारिज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज ने बताया कि सरकार की ओर से यह भर्ती पूरे पंजाब में निकाली गई है। अभ्यर्थी का चयन बोर्ड के माध्यम से योग्यता के आधार पर किया जाता है, जिसमें अभ्यर्थी को आवश्यकतानुसार स्थान पर भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड में नौ पद लंबे समय से खाली थे, उन्हें बोर्ड के माध्यम से भेजा गया है। इस भर्ती में राजनीतिक व्यक्ति की भी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed