फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Councilor lodges complaint over non-delivery of gas in Nayagaon; probe ordered within 7 days

Mohali News: नयागांव में गैस डिलीवरी न होने पर पार्षद ने की शिकायत, 7 दिन में जांच के आदेश

Sun, 27 Sep 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Councilor lodges complaint over non-delivery of gas in Nayagaon; probe ordered within 7 days
नयागांव। जनता कॉलोनी में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की घर-घर डिलीवरी नहीं हो रही है। वार्ड नंबर 18 के पार्षद बब्लू कोरी ने पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से इसकी शिकायत की है। विभाग ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग से इस संबंध में 7 दिनों में जवाब मांगा गया है। पार्षद बब्लू कोरी ने बताया कि लोगों को लंबे समय से परेशानी थी। गैस एजेंसी जनता कॉलोनी में सिलिंडरों की डिलीवरी नहीं कर रही थी। इससे आमजन को काफी दिक्कतें आ रही थीं। पार्षद ने गैस एजेंसी से कई बार बात की, पर कोई समाधान नहीं निकला। कोरी ने चेतावनी दी कि समाधान न होने पर उपभोक्ता आयोग में शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को घर तक गैस डिलीवरी दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed