{"_id":"5e543ac08ebc3ef4087c43d0","slug":"council-s-focus-on-developing-private-colonies-people-upset-mohali-news-pkl367600144","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कालोनियों को विकसित करने पर काउंसिल का ध्यान, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कालोनियों को विकसित करने पर काउंसिल का ध्यान, लोग परेशान
विज्ञापन
कुराली। नगर काउंसिल द्वारा शहर के क्षेत्रों को विकसित करने की बजाए प्राइवेट कालोनाइजर की कालोनी को विकसित करने पर ध्यान दे रहा है। बेशक शहर में सड़कों और निकासी सहित सफाई का बुरा हाल है। काउंसिल उनको सही करने की बजाए प्राइवेट कालोनियों को लाभ पहुंचाने में ज्यादा रुचि दिखा रहा है। शहर वासियों ने शहर में सुविधाओं को ठीक करने की मांग की है। नगर काउंसिल की बैठक में सिसवां रोड पर स्थित रजिन्द्रा एनक्लेव के विकास कार्य करने के लिए प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव को एजेंडा में लाने की बजाए टेबल आइटम के तौर पर पेश करके हाउस द्वारा पास भी किया गया। अब स्थानीय नगर काउंसिल रजिन्द्रा एनक्लेव की पार्कों, सीवरेज, पीने वाले पानी और सड़कों को विकसित करने की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेगी।
अधूरे विकास वाली रजिन्द्रा एनक्लेव में कामर्शियल और रिहायशी प्लाट खाली पडे़ हैं व रजिन्द्रा एनक्लेव के साथ ही कालोनाइजर द्वारा नई कालोनी काटी जा रही है। नगर काउंसिल द्वारा पास किए प्रस्ताव का सीधा लाभ रजिन्द्रा एनक्लेव और नई बन रही रजिन्द्रा कालोनी को होगा। नियमों के अनुसार कालोनी में पानी, सड़कों, सीवरेज व पार्क आदि की जिम्मेदारी कालोनाइजर की है। रजिन्द्रा एनक्लेव में अभी तक केवल सड़के ही बनी हैं। कोई भी पार्क नहीं बनाया गया। इसके अलावा इस कॉलोनी में पीने वाली पानी की सप्लाई लंबे से नगर काउंसिल द्वारा दी जा रही है। जो कालोनाइजर की जिम्मेदारी है।
इस संबंधी नगर काउंसिल के कार्यसाधक अफसर वीके जैन ने कहा कि कालोनाइजर द्वारा कॉलोनी को विकसित कर दिया गया है। बेशक प्लाट अभी तक खाली पडे़ हैं लेकिन काउंसिल द्वारा सरकारी नीति के तहत ही कालोनी को अपने हाथों में लिया जा रहा है।