फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Council chief, nine expelled including five councilors, heated politics

काउंसिल की प्रधान, पांच पार्षदों सहित नौ निष्कासित, गरमाई राजनीति

Sat, 10 Sep 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Council chief, nine expelled including five councilors, heated politics
लालड़ू। नगर काउंसिल में राजनीति उस समय गरमा गई जब पंजाब कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के प्रति विरोधी गतिविधियों को देखते हुए नगर काउंसिल की प्रधान, पांच पार्षदों सहित कुल नौ लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसकी जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान ऋषव जैन की ओर से निष्कासित पत्र जारी करके दी गई है। पार्टी से निष्कासित करने के बाद नगर काउंसिल प्रधान बिंदु राणा ने प्रधान पद से दिए त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषव जैन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कुल नौ लोगों को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया है। इनमें नगर काउंसिल की प्रधान बिंदु राणा, सीनियर उपप्रधान पवन नारंग, उपप्रधान गुरनाम सिंह, वार्ड-7 की पार्षद रितु मदान, वार्ड-3 से पार्षद रविंदर कौर और वार्ड-14 के पार्षद सतीश राणा के अलावा काउंसिल प्रधान के पति मुकेश राणा, रितु मदान के पति संजय मदान और हरि चंद चौंदहेडी के नाम शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के चलते इनको पार्टी की सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ये है मामला :
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से नगर काउंसिल प्रधान बिंदु राणा के खिलाफ पार्षदों के बगावती सुर देखने को मिल रहे थे। इसके चलते दो सितंबर को कुल 17 पार्षदों में से 13 पार्षदों ने अपनी असहमति जताते हुए अविश्वास प्रस्ताव पत्र नगर काउंसिल के ईओ राजेश शर्मा को सौंपा था। अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपने वाले पार्षदों में सतीश राणा, वरिष्ठ उपपधान पवन नारंग, उपप्रधान गुरनाम सिंह सहित पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से नगर काउंसिल के तहत कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इस कारण उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था। जबकि अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर 11 कांग्रेसियों सहित दो अकाली दल के पार्षदों के हस्ताक्षर किए गए। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव पत्र पेश होने के बाद काउंसिल प्रधान बिंदु राणा को 14 दिन के अंदर-अंदर सदन में विश्वास प्रस्ताव पत्र पेश करना था। सूत्रों के मुताबिक बिंदु राणा ने नगर काउंसिल के प्रधान पद से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
जो पार्टी का सदस्य पार्टी के प्रति वफादार नहीं होगा चाहे वह कोई भी हो उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। उन्हें निष्कासित किए गए सदस्यों की लगातार दूसरी राजनीतिक पार्टियों से मेलजोल बढ़ाने का पता लग रहा था। इस कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

-दीपिंदर सिंह ढिल्लों, कांग्रेसी हलका इंचार्ज, डेराबस्सी।
कोट
शुक्रवार को सुबह मैंने नगर काउंसिल के प्रधान पद से इस्तीफा नगर काउंसिल के ईओ राजेश शर्मा को सौंप दिया है। कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित करने का आदेश दिया है तो यह पार्टी का अपना फैसला है। -बिंदु राणा, प्रधान, नगर काउंसिल लालड़ू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed