फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Could not give space while overtaking, attacked with sharp weapons

Mohali News: ओवरटेक करने पर नहीं दे पाया जगह, तेजधार हथियारों से हमला

Fri, 27 Sep 2024 10:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Could not give space while overtaking, attacked with sharp weapons
घायल सिविल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने अज्ञात पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। ओवरटेक को लेकर दो युवकों ने एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में नाइम खान उर्फ सलमान निवासी गांव कुडमीरपुर जिला मुरादाबाद यूपी घायल हुआ है। नाइम खान सेक्टर-71 में रह रहा है। वह प्राइवेट काम करता है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वह उपचाराधीन है। उसने मामले की शिकायत सोहाना थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 126(2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।


नाइम खान ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह एक फार्म हाउस पर काम करता है। 22 सितंबर को वह अपने मालिक निर्मल सिंह का घरेलू सामान लेने सेक्टर-100 मोहाली गया था। सामान लेकर वह फार्म पर लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे जब वह गांव नानूमाजरा के पास पहुंचा तो उदो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे ओवरटेक करने लगे लेकिन आगे गड्ढा होने के कारण वह जगह नहीं दे पाया, जिसके बाद उन्होंने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। उस पर तेजधार हथियारों से सिर पर हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो वह फरार हो गए। बाद में उसने अपने मालिक को फोन किया, जिसके बाद उसके मालिक ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed