फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation's notice to PSPCL, give 30 crores in 14 days, otherwise action will be taken

Mohali News: निगम का पीएसपीसीएल को नोटिस, 14 दिन में 30 करोड़ दें, नहीं तो होगी कार्रवाई

Sat, 20 May 2023 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 20 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation's notice to PSPCL, give 30 crores in 14 days, otherwise action will be taken
विभाग ने 2017 से अब तक 13 करोड़ का ही किया भुगतान, डिप्टी मेयर बोले- पैसे नहीं मिले तो हाईकोर्ट जाएंगे
विज्ञापन


कहा- कई साल से बिजली बिल के साथ वसूला सेस नगर निगम को नहीं दे रहा पीएसपीसीएल

माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। लोगों से बिजली बिल के साथ वसूले सेस को पीएसपीसीएल नगर निगम को नहीं दे रहा है। अब निगम ने पीएसपीसीएल को आंशिक भुगतान के रूप में 14 दिन में 30 करोड़ रुपये देने का नोटिस जारी किया है। यह बात डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कही।


उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल कई वर्षों से म्यूनिसिपल सेस के नाम पर लोगों से दो प्रतिशत राशि बिजली बिल पर वसूल रहा है लेकिन निगम को नहीं दे रहे हैं। डिप्टी मेयर ने कहा कि अगर बिजली विभाग ने यह नोटिस जारी होने के 14 दिन में पैसे नहीं दिए तो वह इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। यह नोटिस डिपार्टमेंट ऑफ पावर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव, स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव, वित्त विभाग के मुख्य सचिव, डीसी, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पीएसपीसीएल पटियाला को भेजा है। डिप्टी मेयर ने नोटिस में कहा है कि 2017 से पीएसपीसीएल ने करीब 13 करोड़ रुपये नगर निगम मोहाली को दिए हैं। अप्रैल 2021 से पीएसपीसीएल ने मोहाली निगम को एक रुपया भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed