{"_id":"60d8e15f8ebc3e6c6c02c8a3","slug":"corporation-will-increase-area-rwa-will-run-closed-libraries-mohali-news-pkl4181729100","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का बढ़ेगा इलाका, बंद पड़ी लाइब्रेरियां चलाएगी आरडब्ल्यूए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का बढ़ेगा इलाका, बंद पड़ी लाइब्रेरियां चलाएगी आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नगर निगम मोहाली का इलाका अब बढ़ेगा। इसके पीछे कोशिश यही है कि एक तो इससे इलाके के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। वहीं इसके साथ ही नगर निगम की आमदनी को बढ़ाया जा सके। इस संबंधी सोमवार को होने वाले हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके साथ पार्कों में बनी लाइब्रेरियां अब नगर निगम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को सौंपने का प्रस्ताव तैयार किया है। मीटिंग में करीब नौ प्रस्ताव लाए जा रहे हैं, जिन्हें पास करके निकाय विभाग को भेजा जाएगा। निकाय विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इन प्रस्तावों को लागू कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक इस साल हुए नगर निगम चुनाव में निगम के इलाके में बढोतरी नहीं हुई थी, क्योंकि कोरोना काल के चलते नए इलाके को निगम में शामिल नहीं किया गया था। केवल पुराने वार्डों को तोड़-मरोड़ कर वार्डबंदी की गई थी। ऐसे में अब जनसंख्या विभाग ने भी निगमों में नए इलाके शामिल करने की अनुमति दे दी है। इसके बाद नगर निगम में अब बलौंगी व बलौंगी कॉलोनी, सेक्टर-118 व 119 को शामिल करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। बल्लोमाजरा को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
इसी तरह बड़माजरा व बड़माजरा कॉलोनी, बरियाली व गमाडा की तरफ से मंजूरी टीडीआई प्रोजेक्ट सेक्टर-116 से 119, 92 व 74-ए, ग्रीन इनक्लेव, सेक्टर-66 अल्फा केवल सरकार व गमाडा द्वारा मंजूर प्रोजेक्ट व सेक्टर-82, सेक्टर-91 व 92, गांव कंबाली को छोड़कर रेलवे लाइन/बाउंड्री तक ब्लक मार्केट मैटीरियल व अन्य इलाके को शामिल करने प्रस्ताव लाया जा रहा है। निगम ने प्रस्ताव में दलील दी है कि निगम को नक्शा व अन्य टैक्सों से आमदन होगी। इसके अलावा गांवों की सारी शामलात जमीन निगम की हो जाएगी। वहीं गांवों का सर्वपक्षीय विकास होगा।
विज्ञापन
छह लाइब्रेरियां रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को सौंपने की तैयारी
शहर में नई लाइब्रेरियां बना दी गई हैं, लेकिन लाइब्रेरियों को चलाने के लिए स्टाफ की काफी कमी है। ऐसे में उक्त लाइब्रेरियों का लाभ मिल पाए। ऐसे में पार्कों की तर्ज पर अब लाइब्रेरियों की जिम्मेदारी भी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को सौंपने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान छह लाइब्रेरियां आरडब्ल्यूए को सौंपी जाएगी। इसके लिए एसोसिएशन को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। इस दौरान सिल्वी पार्क फेज-दस, रोज गार्डन फेज-3बी1, सेक्टर-70, सेक्टर-69, सेक्टर-70, सेक्टर-65, सेक्टर-56 के नेबरहुड पार्क की लाइब्रेरी शामिल है।
वाटर सप्लाई, सीवरेज व ड्रेनेज का काम टेकओवर करना
नगर निगम अब वाटर सप्लाई व सैनिटेशन विभाग पंजाब से वाटर सप्लाई सीवरेज व स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का काम टेकओवर करने जा रहा है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। साथ ही सारा काम एक ही एजेंसी करे। इस संबंधी हाउस की मीटिंग में एजेंडा लाया जाएगा। इस काम के लिए स्टाफ भी टेकओवर किया जाएगा।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व पूल भी निगम करेगा टेकओवर
गमाडा द्वारा बनाए गए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व स्वीमिंग पूल को भी नगर निगम ने टेकओवर करने की तैयारी की है। इस संबंधी हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसमें सेक्टर-59, 61, 65, 69 व 71 का कांप्लेक्स शामिल हैं। इसके अलावा फेज-छह के स्वीमिंग पूल को भी टेकओवर किया जाएगा।