फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation screws on not paying the right tax by renting a showroom, will be fined

शोरूम किराए पर देकर सही टैक्स न भरने वालों पर निगम का शिकंजा, वसूला जाएगा जुर्माना

Wed, 24 Feb 2021 02:37 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Corporation screws on not paying the right tax by renting a showroom, will be fined
मोहाली। नगर निगम ने उन शोरूम मालिकों पर शिकंजा कस दिया है, जिन्होंने अपने शोरूम किराए पर दे रखे हैं लेकिन प्रॉपर्टी टैक्स का सही भुगतान नहीं किया। ऐसे ही कुछ मामले नगर निगम के सामने आए हैं, जिससे नगर निगम को नुकसान पहुंचा है। नगर निगम की ओर से अब अन्य मामलों की भी पड़ताल करवाई जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे शोरूम मालिकों को अब नगर निगम जहां नोटिस जारी करेगा वहीं, जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर निगम कमिश्नर ने शहर के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वह अपनी प्रॉपर्टी का बनता टैक्स जमा करवाएं। ऐसा न करने पर बकाया रकम सौ फीसदी जुर्माने व अठारह फीसदी ब्याज के साथ वसूली जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक नगर निगम प्रॉपर्टी मालिकों व कब्जा धारकों की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए भरी जाने वाली असेसमेंट रिटर्न की पड़ताल कर रहा है। इसके तहत नगर निगम के मुलाजिम खुद जाकर जांच कर रहे हैं। कर्मचारियों की तरफ से तीन दिन में 180 मालिकों की पड़ताल की गई, जिनमें से छह कब्जा धारक या मालिकों ने प्रॉपर्टी किराए पर होने के बावजूद उचित टैक्स नहीं भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त लोगों ने खुद काबिज के हिसाब से टैक्स भरा है, जबकि अब किराए पर संपत्ति के टैक्स का जो अंतर है, उसकी वसूली सौ फीसदी जुुर्माने व 18 फीसदी ब्याज के साथ होगी। इसके अलावा नगर निगम उन लोगों का भी रिकॉर्ड खंगाल रहा है, जिन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है।

व्यापारियों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिले राहत
मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है कि कोरोना की वजह से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। कई शोरूमों पर तो पहले ही ताला लग चुका है। निगम निगम को व्यापारियों को प्रॉपर्टी टैक्स में राहत देनी चाहिए। इससे पहले सरकार शराब ठेकेदारों व रेता बजरी के ठेकेदारों को राहत दे चुकी है। अब इस दिशा में भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed