फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona test report of 10956 people came negative in district Mohali

जिला मोहाली में 10956 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 22 Jun 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corona test report of 10956 people came negative in district Mohali
मोहाली। जिला प्रशासन कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में पूरी ताकत से जुटा हुुआ है। सेहत विभाग की टीमों की ओर से जहां लोगों को बीमारी से बचने केे लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं, लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इसको लेकर एक बड़ी राहत की खबर भी सामने आई है। जिले में अब तक कोरोना संबंधी लोगों के लिए गए ब्लड सैंपलों में 94 फीसदी लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी देते हुए डीसी गिरीश दियालन ने रविवार को लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी को हलके में न लें, इसका खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सेहत विभाग की ओर से निर्धारित गाइड लाइन का पालन करें, जिससे हम सभी इस महामारी से बच सकें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह की अगुवाई में सेहत विभाग के अधिकारी और उनकी पूरी टीम आज इन हालातों में महामारी का मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्च से जब से लॉकडाउन हुआ है, तभी से सेहत विभाग के अधिकारी और पैरा मेडिकल स्टाफ लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। अब तक जिले में 11 हजार 200 सैंपलों की कोरोना जांच की गई। जिनमें 10 हजार 956 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो कि 94 फीसदी बनती है। अब तक जिले में 218 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 139 ठीक हो गए हैं, जबकि एक्टिव मामले 76 हैं। वहीं, तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अधिकारियों का ध्यान जोखिम वाले स्थानों में व्यापक ट्रेसिंग पर लगा हुआ है। इसके अलावा इंटर स्टेट और चंडीगढ़ एयरपोर्ट के माध्यम से शहर में आने वालेेे लोगों की व्यापक सैंपलिंग की जा रही है। इसके अलावा जिले में विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सेहत विभाग के प्रोटोकॉल की पालना को यकीनी बनाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से पूरे जिले में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि वह घर से बाहर जाते समय मास्क पहनें, भीड़ वाली जगह सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखें और बिना वजह घर से बाहर न निकलें। क्योंकि अगर एक अकेला आदमी कोरोना से सुरक्षित रहेगा तो ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे। इसलिए हर आदमी अपने आप को कोरोना से बचाएगा तो समझिए कि सभी कोरोना से बचेंगे। यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed