फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona Safety: Entry will be done without touch in Chhatbeer Zoo, tickets will be available online

कोरोना सेफ्टी: छतबीड़ जू में बिना टच के होगी एंट्री, ऑनलाइन ले सकेंगे टिकट

Sat, 04 Jul 2020 12:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona Safety: Entry will be done without touch in Chhatbeer Zoo, tickets will be available online
जीरकपुर। लॉकडाउन के बाद छतबीड़ जू खुलेगा तो उसमें आपको टिकट काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके टिकट या तो ऑनलाइन मिलेंगे या फिर आपको एप के माध्यम से ही मोबाइल पर पे करके टिकट मिल सकेगा। छतबीड़ जू में कोरोरा सेफ्टी को देखते हुए टच करने का सिस्टम पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

छतबीड़ जू के फील्ड डायरेक्टर एम सुधागर ने बताया कि जू में किसी चीज को बिना टच किए एंट्री करने के की पूरी तैयारी हो रही है।
गौरतलब कि छतबीड़ जू में टिकट काउंटर पर भीड़ होती थी, जिसकी वजह से न तो यहां सोशल डिस्टेंसिंग हो सकती थी और न ही किसी चीज गेट आदि को टच करने को मना किया जा सकता था। इसको देखते हुए अब नया सिस्टम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन टिकट को ही प्रमोट किया जा रहा है। जो कि मोबाइल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जू के एंट्री गेट पर सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था होगी। इसके साथ ही विजिटर्स के लिए यहां थर्मल स्क्रीनिंग का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed