फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona: Pandemic increases in Mohali, seven people die in one day, 481 new infected

कोरोना : मोहाली में महामारी ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में सात लोगों की मौत, 481 नए संक्रमित मिले

Thu, 08 Apr 2021 01:46 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Corona: Pandemic increases in Mohali, seven people die in one day, 481 new infected
मोहाली। जिला मोहाली में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को हुई आठ लोगों की मौत के बाद बुधवार को भी कोरोना संक्रमण से सात लोगों की जान चली गई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इस हफ्ते स्वास्थ्य विभाग और जिला मोहाली प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को संक्रमण के 481 नए मामले सामने आए हैं और इनमें ढकोली में सबसे ज्यादा 100 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए यह सप्ताह मोहाली के लिए चिंताजनक साबित हो रहा है। सोमवार को जहां कोरोना काल के दौरान एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 501 मामले आए थे, वहीं मंगलवार को संक्रमण के कारण एक दिन में सबसे ज्यादा आठ लोगों की मौत हुईं थीं। बुधवार को भी जिले के 7 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। साथ जिले में कोरोना के कारण जान गंवाने वाली की संख्या 465 हो गई है।
विज्ञापन

जो संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं उनमें अकेले ढकोली में ही 102 मरीज हैं। इनके अलावा मोहाली शहर में 181 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि खरड़ में 91, घडुआं में 45, डेराबस्सी में 32, कुराली में 13, बूथगढ़ में 6, बनूड़ में 6 और लालड़ू में 5 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29518 पहुंच गई है। बुधवार को 110 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 24776 हो गई है। अभी जिले में कोरोना के 4277 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed