फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona caught pace, 27 patients came in front in twenty four hours

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, चौबीस घंटे में 27 मरीज आए सामने

Sat, 01 Jan 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona caught pace, 27 patients came in front in twenty four hours
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना का संकट एक बार फिर गहरा गया है। शुक्रवार को एक साथ 27 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि कोई भी व्यक्ति तंदुरुस्त नहीं हुआ। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की गिनती 91 पहुंच गई। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर कोरोना टीकाकरण करवाएं, ताकि महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चौबीस घंटे में सामने आए 27 कोरोना केसों में पंद्रह मोहाली शहरी एरिया से संबंधित हैं। अब जिले के सभी एरिया में कोरोना केस सामने आने लगे हैं। इस दौरान ढकोली एक, डेराबस्सी दो, बूथगढ़ दो, घंडूआं एक और खरड़ में छह केस सामने आए हैं। इस तरह संक्रमण के बढ़ने से जिला प्रशासन की नींद भी उड़ी हुई है। डीसी ईशा कालिया इस मामले में सेहत विभाग के अधिकारियों से पहले ही बैठक कर चुुुकी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि जो लोग कोरेेेना गाइड लाइन का पालन नहीं करते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इनमें चालान काटने से लेकर केस दर्ज करने की व्यवस्था है। हालांकि पुलिस व प्रशासन की टीमें लोगों को जागरूक करने के लिए बकायदा जागरूकता मुहिम चला रही है। इसके अलावा कोरोना गाइड लाइन व टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वैन भी चलाई जा रही है। जिक्रयोग है कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 69162 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67997 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1074 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed