फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Controversy erupts over installation of shutters in parking area on Bhabat Road; Municipal Council halts work

Mohali News: भबात रोड पर पार्किंग एरिया में शटर लगाने पर हंगामा, नगर परिषद ने रुकवाया काम

Mon, 22 Dec 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over installation of shutters in parking area on Bhabat Road; Municipal Council halts work
जीरकपुर। भबात रोड पर एक मार्केट में पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह पर शटर लगाकर दुकान में मिलाने की कोशिश किए जाने पर रविवार को जमकर विरोध हुआ। आसपास के दुकानदारों ने इस कार्रवाई को नियमों के खिलाफ बताकर तुरंत काम रुकवाया। विरोध की सूचना मिलने पर नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम मौके पर पहुंची और शटर लगाने का काम बंद करवा दिया। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति ने कुछ समय पहले नई दुकान बनाई थी। दुकान का नक्शा तो पास करवाया गया था, लेकिन नक्शे के अनुसार आवश्यक पार्किंग नहीं छोड़ी गई थी। उस समय शिकायत के बाद पार्किंग की जगह खाली करवाई गई थी। इसके बावजूद गलत निर्माण को लेकर दो-तीन बार शिकायतें की गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से दुकानदारों ने जबरन निर्माण कर लिया। लोगों के विरोध के बाद दुकान के आगे करीब 15 से 20 फीट पार्किंग छोड़ी गई थी। रविवार को छुट्टी का फायदा उठाकर दुकानदार ने उसी पार्किंग वाली जगह पर शटर लगाकर उसे दुकान में मिलाने की कोशिश की। जैसे ही आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

विरोध कर रहे दुकानदारों ऋषभ मनोचा, योगेश कुमार, जोनी जिंदल, सचिन जिंदल, अनिल कुमार, राजीव जिंदल, मोनू, निशांत गोयल सहित अन्य ने कहा कि यदि पार्किंग को दुकान में मिला लिया गया तो भबात रोड पर पार्किंग की समस्या और गंभीर हो जाएगी। इस सड़क पर पहले ही पार्किंग को लेकर हालात खराब हैं। इससे रोजाना जाम लगता है। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि दुकान करीब 90 फीट लंबी है, इसके बावजूद पार्किंग दबाने की कोशिश समझ से परे है। लोगों के विरोध के बाद नगर परिषद ने शटर लगाने का काम तत्काल बंद करवा दिया। दुकानदारों ने मांग की है कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसी कोशिश की गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन








हमारे पास शिकायत आई थी, जिस पर टीम भेजकर काम बंद करवा दिया गया है। यदि दोबारा पार्किंग वाली जगह पर निर्माण किया गया तो वह हिस्सा तोड़ दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी दुकानदार की खुद की होगी।- अजय कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed