{"_id":"65bec1a7eb9cd7fa0f06a774","slug":"constable-accused-policemen-of-harassing-him-complained-to-ssp-mohali-news-c-16-pkl1043-344155-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कांस्टेबल ने पुलिसकर्मियों पर लगाया परेशान करने का आरोप, एसएसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कांस्टेबल ने पुलिसकर्मियों पर लगाया परेशान करने का आरोप, एसएसपी को दी शिकायत
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। कुछ मुलाजिम मनमर्जी कर रहे हैं। इसका खुलासा पुलिसलाइन के एक कांस्टेबल की ओर से एसएसपी यूटी कंवरदीप कौर की दी शिकायत की वायरल कॉपी से हुआ है। मामला पुलिसलाइन के मुलाजिमों से जुड़ा है। पुलिसलाइन में तैनात कांस्टेबल अनूप कुमार द्वारा यह शिकायत वहां के चिट्ठा मुंशी देवेंद्र कुमार और उसके तीन साथियों सुमेश कुमार, सीनियर कांस्टेबल लीलू उर्फ सीनियर कांस्टेबल विजयपाल के खिलाफ दी गई है।आरोप लगाया गया कि देवेंद्र कुमार व उक्त टीम वहां के सभी मुलाजिमों को परेशान करती है। कांस्टेबल सुमेश के चार साल पूरे होने पर पीसीआर में ट्रांसफर हो गई थी लेकिन एक सप्ताह के भीतर दोबारा से पुलिसलाइन में आ गया। पूर्व डीजीपी संजय बेनिवाल ने सभी मुलाजिमों के लिए सप्ताह में एक रेस्ट के आदेश दिए थे लेकिन उक्त अन्य मुलाजिमों की रेस्ट व छुट्टी की रवानगी करते हैं।
पीड़ित ने बताया कि उसकी 2010 में हुए हादसे में एक टांग दो इंच छोटी हो गई है। उसके बाद उसकी ई-2 ब्रांच हेड क्वार्टर में पक्की ड्यूटी के ऑर्डर कर दिए थे लेकिन तब भी पूर्व चिट्ठा मुंशी अजय ने उसकी ड्यूटी स्नेहालय से एक नाबालिग को बिहार ले जाने की लगा दी थी। पूर्व चिट्ठा मुंशी पर मुलाजिमों को परेशान करता था, जिस कारण उसकी भी शिकायत की गई थी। पीड़ित ने शिकायत में अब के मौजूदा मुंशी देवेंद्र कुमार व उसके साथियों पर जातपात करने व गालियां निकालने के भी आरोप लगाए हैं। साथ ही लिखा है कि वह मानसिक मरीज हैं और जीएमसीएच-32 से इलाज चल रहा है। उन्होंने मांग की है कि सारे आरोपों की विभागीय जांच कराएं यदि वह गलत पाया जाता है तो उसको हर सजा मंजूर है और यदि उसके आरोप सही साबित होते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि फोर्स में डिसिप्लिन बना रहे।