फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress will make mayor, will not leave mayorship for Sidhu brothers: Vading

कांग्रेस ही बनाएगी मेयर, सिद्धू भाइयों के लिए नहीं छोड़ेंगे मेयरशिप : वड़िंग

Sat, 13 Aug 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress will make mayor, will not leave mayorship for Sidhu brothers: Vading
मोहाली। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शिरकत की। वह एक बार फिर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर वह घर वापसी की कोशिश भी करेंगे तो वह ऐसा होने नहीं देंगे। अब उन्हें भाजपा के फूल निशान पर ही चुनाव लड़ना होगा।ॉ
विज्ञापन

मोहाली नगर निगम में मेयर पद के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोहाली में कांग्रेस का मेयर बनाएंगे। सिद्धू भाइयों के लिए मेयरशिप नहीं छोड़ेंगे। सारे कांग्रेस पार्षद उनके साथ हैं। हालांकि लंबे समय से सिद्धू से जुड़े होने के चलते अभी तक उन्हें थोड़ी मुश्किल आ रही आने वाले समय में हो सकता है कि अमरजीत सिंह जीती सिद्धू भी बलबीर सिंह सिद्धू का साथ छोड़ दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हर पार्षद व सरपंच महसूस करता है कि बलबीर सिंह सिद्धू ने कांग्रेस छोड़कर बहुत बड़ी गलती की है। लोग आज भी कांग्रेस से प्यार करते है। पार्टी का जरनैल भाग गया, लेकिन लोग उसी तरह से पार्टी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

याद रहे कि नगर निगम चुनाव में 50 वार्डों में से 37 पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। दस पर आजाद ग्रुप, दो आप व एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता था लेकिन कुछ माह पहले पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू व उनके छोटे भाई नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद से कांग्रेस के पार्षद दो खेमों में बंट गए थे। एक गुट अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का हाउस में समर्थन कर रहा है लेकिन भाजपा में शामिल नहीं हो रहा है। वहीं दूसरा ग्रुप कांग्रेस के साथ है। अभी कुछ दिन पहले हुई हाउस की मीटिंग में कांग्रेस और आप के पार्षदों ने मेयर के खिलाफ जमकर बवाल किया था। उनका आरोप था कि मेयर चहेतों के वार्ड में काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के आठ पार्षद पहुंचे यात्रा में
तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के आठ पार्षद शामिल हुए। इनमें रिश्व जैन, राज रानी जैन, नरपिंदर सिंह रंगी, कुलवंत सिंह कलेर, हरजीत सिंह भोलू, प्रमोद मितरा, सुच्चा सिंह कलोर, जसप्रीत सिंह गिल शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व पार्षद बीबी मैनी और पूर्व मंत्री के बेहद नजदीकी माने जाने वाले कुलवंत सिंह सरपंच बलियाली भी तिरंगा यात्रा में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed