{"_id":"5e066b408ebc3e87db4266f3","slug":"congress-government-of-punjab-committed-to-provide-basic-facilities-to-people-kang-mohali-news-pkl3613186104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगो को मूल सुविधाए देने के लिए वचनबद्ध-कंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगो को मूल सुविधाए देने के लिए वचनबद्ध-कंग
विज्ञापन
कुराली। पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देन के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए ग्रांटों की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बातें पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने गांव सिंघपुरा में पीने वाली पानी के ट्यूबवेल का काम शुरु करवाने के उपरांत कहीं। समागम में कहा कि सरकार की ओर से गांवों में पीने वाला पानी, शिक्षा और सेहत सुविधाओं की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली गठजोड़ सरकार की अनदेखी के कारण ही हलके के लोग मूल सुविधाओं को तरस रहे हैं ट्यूबवेल के चालू हो जाने के बाद गांव में पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
हलके के अन्य गांवों में भी पानी की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। गांव की वाटर सप्लाई और सैनीटेशन कमेटी के चेयरमैन और सरपंच साधू सिंह ने कहा कि ट्यूबवेल शुरू हो जाने से पानी की समस्या भी हल हो जाएगी। इस मौके पर कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, अरविन्द्र सिंह पैंटा, गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, महिन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
फोटो-गांव सिंघपुरा में नए ट्यूबवेल के काम की शुरुआत करवाते पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग।
छाया : अजय। फोटो नंबर : एमएचएल-81