फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress divided into two factions in the city, demand to expel those close to BJP from the party and bring forward a new face

Mohali News: शहर में कांग्रेस दो गुटों में बंटी, भाजपा से नजदीकी रखने वालों को पार्टी से निकाल नया चेहरा सामने लाने की मांग

Wed, 12 Mar 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Congress divided into two factions in the city, demand to expel those close to BJP from the party and bring forward a new face
मोहाली। शहर में कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बंट गई है। नए गुट ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बलबीर सिद्धू से अलग नया गुट बना लिया है। हाल ही में एक मीटिंग में इस गुट के पदाधिकारियों का कहना था कि भाजपा से नजदीकी रखने वाले नेताओं को पार्टी से निकाल कर नए चेहरे को आगे लाया जाए। बलबीर सिद्धू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

बाद में फिर से कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं। दूसरा गुट पहले बलबीर सिद्धू के बेहद करीब रहा है। अलग गुट में शामिल लोगों में सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन, डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी, पार्षद नरपिंदर रंगी, प्रमोद मित्तरा, एसएस रियाड़, सुशील अत्री, बलबीर सोहल, राजा मोहाली और एनएसयूआई के प्रदेश प्रधान इशर प्रीत सिंह सिद्धू आदि शामिल हैं। गत रात वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक फेज-11 में हुई।
विज्ञापन

इसमें मोहाली शहर की समस्याओं, पार्टी की विकास योजना और 2017 के विधानसभा चुनावों पर खुलकर चर्चा की गई। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब में किए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने वाली आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी और पंजाब से आम आदमी पार्टी का बोरिया बिस्तर हमेशा के लिए गोल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed