{"_id":"57d06e884f1c1ba83031a0e6","slug":"congress-akali-bjp-punjab-politics-pratap-singh-bajwa-mohali-kurali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में कांग्रेस एकजुट : बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में कांग्रेस एकजुट : बाजवा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 08 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली-भाजपा सरकार लोक भलाई के कार्यों के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार की गलत नीतियों से सभी व्यक्ति परेशान हैं। पंजाब सरकार के खजाने खाली हो चुके हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर ही पंजाब के अच्छे दिन आएंगे। यह प्रताप सिह बाजवा का कहना है। वह राज्यसभा सदस्य कमलजीत सिंह चावला के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने दावा किया राज्य में कांग्रेस एकजुट है। पार्टी में कहीं भी दोफाड़ नहीं है। उन्होंने कुराली शहर के कांग्रेसी वर्करों से कहा कि वह 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा की ज्यादतियों और लोक विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर लखवीर सिंह पूर्व प्रधान नगर काउंसिल, पार्षद शिव वर्मा, धीरज धीमान, नंदी पाल बंसल, राकेश कालिया, पार्षद बहादुर सिंह ओके, जसविंदर सिंह मंड, परमजीत छमा, परमजीत कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन