फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Condition of Municipal Corporation: Mechanical cleaning increased the problems of the people

नगर निगम का हाल : मशीनी सफाई ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sat, 28 Feb 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Condition of Municipal Corporation: Mechanical cleaning increased the problems of the people
मोहाली। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर की ए रोड पर दिन के समय बिना पानी के मशीनी सफाई कराए जाने से भारी मात्रा में धूल-मिट्टी उड़ रही है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और कपड़ों के खराब होने जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी बलौंगी–शाहीमाजरा रोड पर देखने को मिली, जहां पर शुक्रवार को दिन के व्यस्त समय में मशीन से सफाई कराई गई।
विज्ञापन

इसी तरह फेज-4 की मुख्य सड़क पर भी दिन के समय मशीनी सफाई होती रही। स्थानीय निवासियों अतुल शर्मा, नवनीत कुमार, गांव शाहीमाजरा निवासी राम कुमार व दलीप ठाकुर का कहना है कि जब सड़क पर यातायात अधिक होता है, उसी वक्त बिना पानी के सफाई करना पूरी तरह से गलत है। इससे न तो सड़क साफ होती है और न ही जनता को कोई लाभ मिलता है, बल्कि समस्या और बढ़ जाती है। लोगों का मानना है कि मशीनी सफाई यदि रात के समय या तड़के कराई जाए और साथ में पानी का छिड़काव किया जाए, तो धूल उड़ने की समस्या नहीं होगी और सफाई का वास्तविक फायदा भी मिलेगा। दिन में की जा रही इस तरह की सफाई से प्रदूषण बढ़ रहा है और नगर निगम की लापरवाही साफ नजर आती है।
विज्ञापन


निवेश सम्मेलन से पहले मोहाली में तेज हुई सफाई
शहर में होने वाले प्रस्तावित निवेश सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर निगम के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इसी क्रम में ए रोड सहित प्रमुख सड़कों की दिन के समय मशीनी सफाई कराई जा रही है। सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त मशीनें मंगवाई गई हैं। हालांकि, दिन में हो रही सफाई को लेकर कुछ स्थानों पर लोगों को धूल की परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग समय पर सभी तैयारियां पूरी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed