फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Concerns rise in Mohali as 25 out of 78 patients test positive for swine flu

Mohali News: मोहाली में स्वाइन फ्लू के 78 में से 25 मरीज पॉजिटिव, बढ़ी चिंता

Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Concerns rise in Mohali as 25 out of 78 patients test positive for swine flu
मोहाली। बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू के मामलों में वृद्धि हुई है। फेज-6 सिविल अस्पताल में 25 अगस्त से 12 सितंबर के दौरान 78 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 25 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अस्पताल में बुखार, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जा रही है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण वायरल और फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एडिशनल एमएस अमित अग्रवाल ने बताया कि 25 अगस्त से 12 सितंबर तक 78 मरीजों की स्वाइन फ्लू जांच हुई।
विज्ञापन

इनमें से 25 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। लक्षण होने पर समय पर जांच करवाना आवश्यक है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। खांसते और छींकते समय मुंह ढकना चाहिए। हाथों की स्वच्छता बनाए रखना भी जरूरी है। लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाएं। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को फ्लू जैसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed